CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक, ये अहम फैसले लिए गए - ---- CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की बैठक में SIR और चुनावी प्रोसेस को लेकर कई अहम फैसले हुए हैं. ECI के मुताबिक, नए वोटर को जोड़ने के लिए Non SIR अवधि पुराना फॉर्म 6 ही लागू होगा. माता-पिता या दादा-दादी के बारे में जानकारी नहीं देनी होगी. SIR में जिनको नोटिस भेजा जाएगा, उनका जवाब लेने के लिए BLO घर जाएगा. उनके दस्तावेज़ अपलोड करेगा. उनकी सुनवाई ऑनलाइन होगी या परिवार का कोई सदस्य आ सकता है. ECINet का बाहरी एक्सपर्ट रिव्यू करेगा. IIT के एक्सपर्ट भी कमेटी में शामिल होंगे. इसमें नाम जोड़ने या हटाने के लिए ERO को दिक्कत आ रही थी. गोवा में 97 वोटरों के नाम नहीं जुड़ पाए थे. DEO को निर्देश दिया है कि वे रैन बसेरों में रहने वाले लोगों, मज़दूरों, ग़रीबों और बेघर नागरिकों के लिए विशेष शिविर और सहायता केंद्र स्थापित करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा पात्र वोटरों का नाम सूची में जोड़ा जा सके. दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR की अवधि एक महीने से बढ़ा दी गई है. वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों SIR प्रोसेस पूरा हो चुका है. जिन लोगों का नाम किसी कारण से छूट गया है या जो पहली बार वोटर बनने के पात्र हैं, वे ERO के पास आवेदन देकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं. इसके लिए राज्यों में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा. CEC Gyanesh Kumar | CEC | ECI | SIR | India News | #GyaneshKumar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch