Molitics

@moliticsindia

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य के सभी आधिकारिक और राजकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के केवल शुरुआती दो स्टैंजा (अंतरे) गाए जाने का नया आदेश जारी किया है। हालांकि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल की मौजूदगी वाले विशेष संवैधानिक कार्यक्रमों में गीत के सभी छह अंतरे गाए जाएंगे। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि विभिन्न सरकारी आयोजनों के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए गरिमा और उचित प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा 'वंदे मातरम्' के सभी छह अंतरे अनिवार्य करने के दिशा-निर्देशों के बीच कर्नाटक सरकार के इस फैसले ने देश में एक नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। 1937 के कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव का हवाला देते हुए इस नियम को लागू किया गया है। #KarnatakaNews #VandeMataram #DKShivakumar #Congress #KarnatakaPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch