इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पार्टी छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी पार्टी को “बेरोजगार” कर दिया है और कॉमेडियन बनने पर कम से कम उन्हें काम मिल जाएगा। #DevendraFadnavis #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #PoliticalRow #Congress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch