Molitics

@moliticsindia

देशभर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अब कुदरत का प्रकोप और बदहाल प्रशासनिक व्यवस्था दोनों खुलकर सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप ने पिछले 23 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे प्रसिद्ध रामघाट, मंदिर, घर और व्यापारिक सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में सड़कें गायब होकर पानी की नदियां बन चुकी हैं। एक तरफ जहां नदियों के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का तांडव है, वहीं दूसरी तरफ शहरों का ड्रेनेज सिस्टम पहली ही बारिश में धड़ाम हो रहा है। विकास के दावों के बीच जलभराव से डूबी सड़कें और घुटनों तक भरे पानी में रेंगती जनता यह पूछने पर मजबूर है कि आखिर हर साल मानसून आते ही जनजीवन यूं ही बंधक क्यों बन जाता है? #ChitrakootFlood #HeavyRainfall #MandakiniRiver #UPFloods #RainHavoc

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch