आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया से जुड़ी केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस पर तीखा निशाना साधा है। नए नियमों के तहत सरकार या जांच एजेंसियों के निर्देश पर सोशल मीडिया कंपनियों को 3 घंटे के भीतर आपत्तिजनक पोस्ट हटानी होगी। केजरीवाल ने इस फैसले को युवाओं (Gen Z) के हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार के "डर" का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। #ArvindKejriwal #PMModi #GenZ #SocialMediaRules #viral
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch