9/11 हमले के 25वीं बरसी पर अमेरिका ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी --- अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर उन लोगों को याद किया गया, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी. न्यूयॉर्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मृतकों को सम्मान दिया गया. 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के आतंकियों ने चार यात्री विमानों का अपहरण किया था. इनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और एक को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन से टकरा दिया गया था. चौथा विमान पेंसिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इस हमले में करीब 3,000 लोगों की मौत हुई थी.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch