Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी उपचुनावों से ठीक पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और उसके आधिकारिक चुनाव चिह्न 'जोड़ा घास-फूल' (Flowers & Grass) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ​यह विवाद 22 जून 2026 को तब शुरू हुआ, जब बागी गुट ने दावा किया कि 11 फरवरी 2025 को नेशनल वर्किंग कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था और उन्होंने अरूप रॉय को नया अध्यक्ष चुन लिया है। वहीं, ममता बनर्जी गुट ने इस बैठक की वैधता को सिरे से खारिज कर दिया। ​अब 'सिंबल ऑर्डर 1968' के पैरा 15 के तहत चुनाव आयोग यह तय करेगा कि असली पार्टी कौन सी है। तब तक के लिए आयोग ने दोनों गुटों से 3 नए नाम और 3 मुफ्त चुनाव चिह्नों के विकल्प मांगे हैं। ​#TMC #ElectionCommission #MamataBanerjee #WestBengalPolitics #ECI

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch