Molitics

@moliticsindia

की आर्थिक स्थिति और जीडीपी ग्रोथ के दावों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। खड़गे ने आरोप लगाया कि देश का आम नागरिक आज '3 U' यानी बेतहाशा बेरोजगारी (Unprecedented Unemployment), असहनीय महंगाई (Unbearable Price Rise) और बेलगाम असमानता (Unbridled Inequality) के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है। ​खड़गे ने आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि 2014 से अब तक सरकार ने अपने कॉरपोरेट दोस्तों के ₹16 लाख करोड़ से अधिक के लोन माफ कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'क्रॉनी कैपिटलिज्म' ही इस सरकार की असली आर्थिक नीति है। आज देश की शीर्ष 1% आबादी के पास कुल संपत्ति का 40% हिस्सा जमा है, जबकि निचले 50% लोग महज 15% संपत्ति पर गुजारा करने को मजबूर हैं। खड़गे ने इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों से अमीरों की तरफ संपत्ति का सबसे बड़ा हस्तांतरण करार दिया। ​#MallikarjunKharge #Congress #EconomyNews #Unemployment #PriceRise

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch