जौहर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हनुमंत कथा के दौरान उन्होंने जौहर को कायरता नहीं, बल्कि वीरता, समर्पण और सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक प्रसंग बताया। शास्त्री ने कहा कि जो लोग भारतीय संस्कृति और इतिहास को नहीं समझते, वे जौहर के बारे में क्या जानेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बातों से किसी को बुरा लगे तो लगे, लेकिन वे अपनी बात कहते रहेंगे। दरअसल, स्वरा भास्कर ने दिल्ली के एक कार्यक्रम में फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर सवाल उठाया था। #DhirendraKrishnaShastri #BageshwarDham #JauharControversy #JauharDebate #IndianHistory
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch