ऋषिकेश से आस्था को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कांवड़ यात्रा के दौरान ठहरे कुछ कांवड़ियों के कमरे से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। इस घटना का वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। कमरे की बदहाल स्थिति देखकर भड़के मकान मालिक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ़ कह दिया है कि पवित्र धाम में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अब से वह कांवड़ियों को कमरा किराए पर नहीं देंगे। #RishikeshNews #UttarakhandNews #KanwarYatra #Rishikesh #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch