Molitics

@moliticsindia

दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने का निर्देश दिया था। दिशा सालियन की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हुई थी। पहले इस मामले को मुंबई पुलिस ने ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ के तौर पर दर्ज किया था। उनके परिवार की ओर से मामले में हत्या के आरोप लगाए गए थे। हाई कोर्ट ने छह साल बाद भी FIR दर्ज नहीं होने और परिवार को जांच से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सवाल उठाए थे। अब CBI ने औपचारिक रूप से जांच अपने हाथ में ले ली है और मामले में नए सिरे से जांच शुरू होगी। #DishaSalian #CBI #MumbaiNews #BombayHighCourt #BreakingNews ( Disha Salian Case, CBI FIR, Bombay High Court, Mumbai Police, CBI Investigation, Sushant Singh Rajput )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch