AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। AISA के मुताबिक, संगठन के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरे मैसेज और वॉइस नोट भेजे गए। एक वॉइस नोट में कथित तौर पर उनकी मौत की धमकी दी गई। मामले को लेकर AISA महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश के DGP को शिकायत दी है। संगठन ने FIR दर्ज करने, धमकी भेजने वाले नंबर की पहचान करने और मैसेज व वॉइस नोट की जांच की मांग की है। साथ ही नेहा बोरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। नेहा बोरा फिलहाल उत्तर प्रदेश में AISA के ‘Gen Z Rising’ अभियान के तहत यात्रा कर रही हैं। #NehaBora #AISA #UttarPradesh #StudentPolitics #GenZRising Neha Bora, AISA, Death Threat, UP DGP, Student Politics, Gen Z Rising
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch