Molitics

@moliticsindia

बिहार के शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। हरोहर नदी के बढ़े जलस्तर और गंगा के बैकवाटर के कारण टाल क्षेत्र में पानी फैल गया है। कई सड़कें और संपर्क मार्ग जलमग्न हैं। इससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण कई सरकारी स्कूलों को भी बंद करना पड़ा है। कुछ जगहों पर स्कूल और गांव तक पहुंचने के रास्ते पानी में डूब गए हैं। बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा भी चुनौती बनी हुई है। #Sheikhpura #BiharFlood #Ghatkusumbha #HaroharRiver #Bihar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch