Molitics

@moliticsindia

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि SC-ST के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के साथ OBC और ऊंची जातियों की चिंताओं को भी सुना जाना चाहिए। उनका कहना है कि किसी एक वर्ग का अधिकार छीनकर दूसरे वर्ग की समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता और इसका रास्ता संवाद से निकाला जाना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब आरक्षण की समीक्षा, SC-ST के भीतर उप-वर्गीकरण और आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर बिहार की राजनीति में बहस तेज है। चिराग और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने हैं। #ChiragPaswan #ReservationDebate #SCSTReservation #SocialJustice #ReservationRights

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch