Molitics

@moliticsindia

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल नीति को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश भर के वाहन चालकों पर जबरन E20 ईंधन थोप रही है, जिससे लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज में भारी गिरावट आ रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने विशेष रूप से गोवा का जिक्र करते हुए कहा कि इस नीति की सबसे ज्यादा कीमत गोवा के लोग चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि तटीय राज्य होने और भारी नमी के कारण वहां के वाहनों के इंजन पर E20 पेट्रोल का बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पंजाब की तरह गोवा और गुजरात विधानसभा में भी E20 को वापस लेने का प्रस्ताव लाया जाएगा और मोदी सरकार को अपनी जिद छोड़कर जनहित में इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। #ArvindKejriwal #PMModi #E20Petrol #FuelPolicy #AamAadmiParty

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch