Molitics

@moliticsindia

दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की दुबई फ्लाइट्स 24 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों का धरना। दिल्ली से दुबई जाने वाली SpiceJet की SG 5111 और SG 5105 फ्लाइट्स में 24 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद करीब 200 यात्रियों ने T3 पर प्रदर्शन किया। यात्रियों ने फ्लाइट का स्पष्ट समय, खाना और ठहरने की व्यवस्था देने की मांग की। SpiceJet ने देरी की वजह एक विमान के ग्राउंडेड होने के बाद आई ऑपरेशनल समस्या बताई और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की बात कही। #DelhiAirport #SpiceJet #FlightDelay #DubaiFlight #Passenger

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch