दिल्ली की शराब नीति (Excise Policy Case) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) से सभी आरोपियों को मिली राहत और बरी (Discharge) किए जाने के फैसले को CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई से ठीक पहले केजरीवाल और सिसोदिया ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर CBI की इस पुनर्विचार याचिका (Revision Petition) को खारिज करने की मांग की है। AAP नेताओं ने तर्क दिया है कि सीबीआई ने निचली अदालत के 500 से अधिक पन्नों के फैसले को बिना सही से पढ़े केवल 4 घंटे की "अभूतपूर्व जल्दबाज़ी" में याचिका दाखिल कर दी। वहीं सीबीआई का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने जांच एजेंसी के सबूतों की अनदेखी करते हुए फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट में इस मामले की महत्वपूर्ण सुनवाई शुरू हो रही है। #ArvindKejriwal #ManishSisodia #LiquorPolicyCase #CBI #DelhiHighCourt
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch