दिल्ली के शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड के चौड़ीकरण के लिए देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और आसपास के कुछ ढांचों को हटाया गया। प्रशासन ने इसे अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई बताया। वहीं, मस्जिद प्रबंधन ने नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों और AIMIM नेताओं ने विरोध किया। #ShalimarBagh #MadinaMasjid #DelhiNews #BulldozerAction #Encroachment
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch