Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल में राज्यव्यापी जांच के बाद 252 मदरसों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जांच में मदरसों की मान्यता, बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और पाठ्यक्रम समेत कई पहलुओं की समीक्षा की गई। इसी कार्रवाई को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP मुसलमानों से नफरत के चलते मदरसों को बंद कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 2,132 मदरसे आवश्यक मंजूरी के साथ चल रहे हैं, जबकि करीब 2,396 मदरसे बिना जरूरी अनुमति या रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए। #WestBengal #Madrasa #AsaduddinOwaisi #MadrasaEducation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch