Molitics

@moliticsindia

सीतापुर के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर, बेहटा छावनी की छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। छात्रा हाथ जोड़कर डीएम से बिजली और सड़क की सुविधा देने की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि बिजली न होने से पढ़ाई नहीं हो पा रही और परीक्षाएं नजदीक हैं। बरसात के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सवाल है-बच्चों को पढ़ने के लिए रोशनी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी गुहार क्यों लगानी पड़ रही है? #Sitapur #Mahmoodabad #UttarPradesh #StudentVoice #Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch