Molitics

@moliticsindia

पंजाब में कथित पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। इस घटनाक्रम के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने हाल के महीनों में दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। अब विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जब पंजाब में कथित पेपर लीक के आरोप लगे हैं, तो राज्य सरकार की जवाबदेही पर भी उसी गंभीरता से कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए। #ABVP #Punjab #Chandigarh #PaperLeak #PunjabPaperLeak

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch