Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में संसद परिसर में राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। विपक्ष का आरोप है कि अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और दान की राशि में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग भी की है। यह मामला अब संसद में राजनीतिक टकराव का मुद्दा बन गया है। #RamMandir #RamMandirDonation #ChandaChori #ParliamentProtest #OppositionProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch