राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय (इंदिरा भवन) में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के गायन के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा "स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को बीच में रोकने को कहकर सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् का अपमान करने का जो पाप किया है, उसके लिए देश की 140 करोड़ जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। #AmitShah #SoniaGandhi #VandeMataram #Congress #Chittorgarh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch