केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन के खुलासे का हवाला देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा व बेहद गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि बतौर आईएएस अधिकारी सेवा में रहते हुए ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल भाजपा के लिए नेताओं की भर्ती (Recruitment) करने के लिए किया गया। राहुल गांधी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पहले भर्ती कराने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त यानी 'अंपायर' बना दिया और भारत के चुनावों में 'मैच-फिक्सिंग' की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी। मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष द्वारा लगातार जारी हमलों के बीच राहुल गांधी के इस बयान ने देश की संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी शुचिता पर नई बहस छेड़ दी है। #RahulGandhi #GyaneshKumar #CEC #MatchFixing #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch