Molitics

@moliticsindia

गुजरात के जामनगर के कालावड़ स्थित हरिपर गांव में पुलिस ने छह संदिग्ध दूध कारोबारियों के ठिकानों और डेरियों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 7,150 लीटर संदिग्ध मिलावटी दूध, 120 किलो वनस्पति घी और 15 किलो मिल्क पाउडर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इन सामग्रियों का इस्तेमाल कथित तौर पर मिलावटी दूध तैयार करने में किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू की और जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया। #Gujarat #MilkAdulteration #FoodSafety #AdulteratedMilk #FoodAdulteration

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch