मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां स्कूली बच्चों को रोज़ स्कूल पहुंचने के लिए उफनते हुए स्टॉप डैम को कूदकर पार करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह रास्ता किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। ज़रा सोचिए, अगर किसी बच्चे का पैर फिसल जाए या तेज़ बहाव में वह बह जाए, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन किसी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है, या बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित पुल और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी? #MadhyaPradesh #SchoolChildren #StudentSafety #Bridge #Monsoon
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch