IIT Bombay में 19 वर्षीय छात्र की आत्म*त्या के बाद 400 से ज्यादा छात्र सड़क पर उतर आए। मामला परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़ा है। IIT Bombay के मुताबिक, छात्र ने परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब मांगे थे। संस्थान ने कहा कि उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और शिक्षक व विभागाध्यक्ष ने उससे बात कर काउंसलिंग की थी। बाद में छात्र हॉस्टल में मृत मिला। घटना के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने जवाबदेही, पारदर्शिता, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सहायता और छात्रों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की मांग उठाई। साथ ही छात्र प्रतिनिधित्व और कैंपस की कुछ पाबंदियों पर भी सवाल किए गए। यह IIT Bombay में 7 महीनों में छात्र की आत्म*त्या का तीसरा मामला बताया जा रहा है। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। #IITBombay #StudentMentalHealth #CampusNews #EducationNews #StudentProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch