Molitics

@moliticsindia

ठाणे में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए, लेकिन UCC को चुनावी राजनीति का मुद्दा बनाया जाएगा तो उनकी पार्टी इसका विरोध करेगी। राउत ने गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां UCC लागू करने में कानूनी जटिलताएं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इतना करने के बाद भी अमित शाह प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।” #SanjayRaut #UCC #UBT #Maharashtra

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch