Molitics

@moliticsindia

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने संसद में प्रदेश के युवाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए शिक्षा प्रणाली पर गंभीर चिंता जताई। डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 21 प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 29 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, जो प्रदेश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को बयां करते हैं। #DimpleYadav #SamajwadiParty #UPNews #UPEducation #PaperLeak

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch