Molitics

@moliticsindia

CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली के इंडिया गेट से प्रस्तावित अपने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को वापस लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि केंद्र सरकार और प्रशासन से मिले सकारात्मक आश्वासन और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संगठन ने इस मार्च को रद्द करने का निर्णय लिया है। ​इससे पहले, CJP ने 25 जुलाई को सरकार द्वारा दी गई गारंटियों—जैसे युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और NEET पेपर लीक के पीड़ितों को मुआवजे के पूरा न होने पर विरोध दर्ज कराने के लिए इस मार्च का आह्वान किया था। हालांकि, मंगलवार (1 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सौरव दास ने रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार से मिले सकारात्मक भरोसे को देखते हुए संगठन ने 5 सितंबर के मार्च को वापस लेना ही उचित समझा। ​#CJP #SouravDas #SupremeCourt #ProtestMarch #NEETPaperLeak

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch