Molitics

@moliticsindia

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सौरव दास ने याद दिलाया कि 25 जुलाई को सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं व प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने और NEET पेपर लीक के पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा देने की गारंटी दी थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। ​इसी वादाखिलाफी के खिलाफ CJP ने 5 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार करने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने सही स्पष्ट किया है कि यह मुद्दा प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच का है। ​#CJP #SouravDas #NEETPaperLeak #ProtestMarch #SupremeCourt

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch