Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 60 वर्षीय डाबलू शेख और उनके तीन बेटों को पुलिस ने कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि चारों को BSF को सौंपकर बांग्लादेश भेज दिया गया, लेकिन Scroll स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर सका। वहीं, डाबलू और उनके बेटे कायेम का नाम पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में दर्ज है और दोनों ने 2026 का विधानसभा चुनाव भी वोट किया था। परिवार के पास आधार, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल है- नागरिकता तय करने का आधार क्या था और क्या पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई? #WestBengal #Murshidabad #Bangladesh #IndianCitizenship #BengaliMuslims

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch