Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा के साथ सरेराह हुई बदसलूकी और उत्पीड़न के गंभीर मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखा है। ​राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार DGP को निर्देश दिया है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही आयोग ने निष्पक्ष व समयबद्ध जांच, पीड़ितों को कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो के प्रसार को तुरंत रोकने के आदेश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और 7 दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। ​#NCW #BiharPolice #Jamui #WomenSafety #POCSOAct

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch