Molitics

@moliticsindia

नेशनल कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे को लेकर घमासान तेज हो गया है। श्रीनगर से लोकसभा सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने फारूक अब्दुल्ला की इस्तीफे की मांग पर कहा कि “इस्तीफा जरूर आएगा, लेकिन उससे पहले जवाबदेही तय होनी चाहिए।” उन्होंने फारूक अब्दुल्ला को पत्र लिखकर पार्टी के अनुच्छेद 370 और राज्य के दर्जे पर बदले रुख को लेकर कई सवाल पूछे हैं और अब जवाब का इंतजार कर रहे हैं। मेहदी का आरोप है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 2024 के विधानसभा चुनाव में अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली का वादा किया था, लेकिन अब पार्टी का राजनीतिक रुख राज्य के दर्जे तक सीमित होता दिख रहा है। इस मुद्दे पर मेहदी और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं। #AgaRuhullah #RuhullahMehdi #FarooqAbdullah #NationalConference #JammuKashmirPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch