हापुड़ के सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इंटर्न के मुताबिक, 8 सितंबर से प्रदर्शन जारी है। मांग पूरी नहीं होने पर 10 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की गई। अब 9 इंटर्न भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि UP सरकार ने इंटर्न का स्टाइपेंड ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया है, लेकिन उन्हें अभी भी ₹12 हजार ही मिल रहे हैं। इंटर्न की मांग है कि बढ़े हुए स्टाइपेंड का लाभ उन्हें भी दिया जाए। #Hapur #DoctorsProtest #MedicalInterns #Stipend #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch