अस्पताल के बिल में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। सर्वे में एक IV infusion set की खरीद कीमत ₹11.05 मिली, जबकि उसका printed MRP ₹325 था। FDA के मुताबिक, इस मामले में अंतर 2,841% तक था। इसी तरह ₹6.75 में खरीदी गई 10 ml syringe का MRP ₹57.20 और ₹29.41 में खरीदे गए catheter का MRP ₹310 पाया गया। महाराष्ट्र FDA ने इन कीमतों के अंतर को लेकर National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) से समीक्षा और जरूरी मेडिकल consumables के लिए price regulation पर विचार करने की मांग की है। केंद्र ने भी NPPA से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। #Healthcare #MedicalCosts #MaharashtraFDA #HospitalBill #HealthNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch