Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस का अंदाज किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को घेरकर उसकी जेब से तमंचा बरामद करते और फिर उसे नाटकीय तरीके से दबोचते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां कुछ लोग पुलिस की इस मुस्तैदी की चर्चा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे 'स्क्रिप्टेड' और 'फिल्मी ड्रामा' बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। #AgraNews #AgraPolice #UPPolice #ViralVideo #FilmyPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch