BRICS की 20वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने आगे 20 साल का प्लान बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में कहा, 'इस वर्ष का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक पड़ाव है. हम ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. मानव जीवन में, 20 वर्ष की आयु परिपक्वता और ज़िम्मेदारी के नए चरण का आरंभ करती है। यह वह अवस्था होती है जब सपनों के साथ जिम्मेदारियां जुड़ती हैं और क्षमताओं को एक नई दिशा मिलती है. आज, ब्रिक्स भी अपने 'परिपक्व होने' के क्षण में हैं. पिछले 20 वर्षों में, ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. हम एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और आम सहमति से आगे बढ़ते हैं। हम किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि हम सबको साथ लेकर चलने की सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं...' देखिए वीडियो...
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch