दिल्ली में Cockroach Janata Party (CJP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इतनी ही चापलूसी करनी है, तो वे उनके घर जाकर चपरासी बनें और पोछा लगाएं, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त की कुर्सी पर न बैठें। दीपके ने ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में इस्तीफा देने की मांग भी की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर CJP देशभर में आंदोलन करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। #AbhijitDipke #CJP #GyaneshKumar #ElectionCommission #SIR
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch