Molitics

@moliticsindia

आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने कमर कस ली है। गंगनहर के भोपा पुल पर एक हाई-स्तरीय रेस्क्यू मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें गंगनहर के तेज़ बहाव में बहने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुल से पानी में एक पुतला फेंककर जल पुलिस और गोताखोरों की प्रतिक्रिया समय (Response Time) और रेस्क्यू कौशल को परखा गया। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटने के लिए यह तैयारी बेहद जरूरी है। #KanwarYatra #Muzaffarnagar #RescueMockDrill #UPPolice #GangNahar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch