Molitics

@moliticsindia

अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल और एथेनॉल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका से एथेनॉल आयात और E20 नीति का बोझ देश के आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। केजरीवाल ने दावा किया कि 2 लाख से अधिक लोगों ने इस मुद्दे पर हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि करीब 100 ऐसे वाहन मालिक, जो दावा करते हैं कि E20 के कारण उनकी गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, उनके साथ प्रधानमंत्री आवास जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस नीति पर पुनर्विचार की अपील की जाएगी। #ArvindKejriwal #E20 #Ethanol #Petrol #PMModi #BJP #AAP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch