Molitics

@moliticsindia

बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है। मायावती ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। यह फैसला आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा के कुछ ही समय बाद आया। दरअसल, एक दिन पहले मायावती ने कहा था कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेते हैं, तो आकाश आनंद को पार्टी में जिम्मेदारियां वापस देने पर विचार किया जा सकता है। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। लेकिन इसके बावजूद आकाश आनंद को पार्टी में वापस जिम्मेदारी देने के बजाय मायावती ने उन्हें पूरी तरह मुक्त करने का फैसला किया। मायावती ने कहा कि आकाश ने उनकी पिछली X पोस्ट को रीपोस्ट तक नहीं किया और इससे उनके पार्टी व बहुजन आंदोलन के प्रति समर्पण पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आकाश निजी और पारिवारिक रिश्तों को पार्टी हित से ऊपर रख रहे हैं और “डबल माइंड” होकर पार्टी के लिए प्रभावी तरीके से काम नहीं कर सकते। आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को लेकर अब एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इससे पहले भी उन्हें BSP में कई बार जिम्मेदारियों से हटाया और वापस लाया जा चुका है। #AkashAnand #Mayawati #BSP #BahujanSamajParty #UPPolitics Akash Anand, Mayawati, BSP, Bahujan Samaj Party, UP Politics, Ashok Siddharth

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch