दावा था मुफ्त इलाज का, पर सवाल उठ रहे हैं सीधे इंसानी जिंदगी और सेहत पर! टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की 'सेबाश्रय हेल्थ स्कीम' और बहुचर्चित 'डायमंड हार्बर मॉडल' अब गंभीर कानूनी और राजनीतिक विवादों के घेरे में है। कैंपों में फर्जी डॉक्टरों से इलाज कराने, सरकारी साधनों के गलत इस्तेमाल और इलाज के दौरान भारी लापरवाही के चलते मरीजों को अंग गवाने तक के आरोप लगे हैं। मामला कई एफआईआर और सीआईडी/एसटीएफ जांच से होता हुआ अब कलकत्ता हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है। हालांकि टीएमसी इसे राजनीतिक साजिश बता रही है, लेकिन जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। #AbhishekBanerjee #SebashrayScheme #DiamondHarbour #TMC #CalcuttaHighCourt
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch