बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई बर्बरता और उत्पीड़न की घटना पर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में पूरी तरह अराजक माहौल बन चुका है और अब कोई भी महिला या छात्रा सुरक्षित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी वादे करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी गंभीर घटनाओं पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि "विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के खजाने से 41 हजार करोड़ रुपये बंटवाकर और नौसिखिए हाथों में राज्य की बागडोर सौंपकर भाजपा के शीर्ष नेता बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे हैं?" तेजस्वी ने राज्य में बढ़ते अपराध और बदहाल कानून-व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री और एनडीए गठबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। #TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics #NitishKumar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch