25 अगस्त को मंडल आयोग के अध्यक्ष बी. पी. मंडल (बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल) की जयंती के मौके पर उनकी कही दूरदर्शी बातें एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उन्होंने सामाजिक समानता का मूल मंत्र देते हुए स्पष्ट कहा था कि केवल आरक्षण देने से समाज में पूर्ण बराबरी नहीं आ सकती। बी. पी. मंडल के शब्दों को कोट करते हुए "समानता केवल समान लोगों के बीच ही संभव हो सकती है। यदि आप असमान लोगों के लिए कोई समान नीति बनाते हैं, तो आप दरअसल उस असमानता को हमेशा के लिए स्थायी रखना चाहते हैं। सच्ची समानता लाने के लिए सबसे पहले असमान लोगों को समान स्तर पर लाना होगा।" उनका मानना था कि जब तक समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को बुनियादी अवसर देकर बराबरी के मंच पर नहीं लाया जाएगा, तब तक कोई भी एक समान नीति कागजी ही साबित होगी। चर्चा - @neeraj_jhaa & @DrLaxman_Yadav पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक- #BPMandal #MandalCommission #SocialJustice #Reservation #SocialEquality
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch