Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में NEET और शिक्षा सुधारों को लेकर आंदोलन खड़ा करने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) में आंतरिक मतभेदों के बाद अब बड़ा विभाजन सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ब्रह्मभट्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक' (CJP-D) नाम से नए राजनीतिक व सामाजिक मंच के गठन का आधिकारिक ऐलान किया है। ​मूल संगठन और उसके संयोजक अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए मनीष ब्रह्मभट्ट ने दावा किया कि युवाओं और छात्रों के इस जन-आंदोलन को राजनीति के लिए "बेच दिया गया" है और यह अब "केजरीवाल की टीम" बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि CJP की 12 सदस्यीय टीम के चयन में जमीनी कार्यकर्ताओं और वालंटियर्स की अनदेखी की गई और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी गई। ब्रह्मभट्ट ने कहा कि नए संगठन CJP-D का मुख्य उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्रीय टीम का गठन करना है, ताकि किसी एक राजनीतिक दल के विरोध के बजाय पूरे 'भ्रष्ट सिस्टम' के खिलाफ निष्पक्ष आवाज उठाई जा सके। ​#ManishBrahmbhatt #CJP #CJPDemocratic #CockroachJantaParty #AbhijitDipke

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch