मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी राजनीतिक यात्रा और भविष्य की भूमिका को लेकर एक बड़ा भावुक बयान दिया है। उपचुनाव में टिकट न मिलने और सियासी घटनाक्रमों के बीच उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का अब पटाक्षेप हो गया है और अब उनकी किसी पद को पाने की कोई इच्छा नहीं बची है। नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने उन्हें जब भी जो जिम्मेदारी दी चाहे जॉइनिंग टोली का संयोजक बनाना हो या अन्य राज्यों के चुनावों में भेजना उन्होंने उसे निभाया है। उन्होंने इच्छा जताई कि संगठन आगे भी उन्हें एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में ही काम देता रहे। #NarottamMishra #BJP #MPPolitics #Datia #Mohanyadav
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch