गुरुग्राम के Golf Course Road पर महिला बाइक सवार Sia को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। Sia के मुताबिक, कार सवार कुछ समय से उनका पीछा कर रहे थे और टक्कर के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है और FIR भी दर्ज की गई है। जांच के दौरान कार के मालिक ने बताया कि घटना के समय गाड़ी उनके पास नहीं थी, बल्कि उन्होंने इसे अपने दोस्त को इस्तेमाल के लिए दिया था। इसी कड़ी में Kalyan Bainsla का नाम कथित ड्राइवर के तौर पर सामने आया है। हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है और आरोपी की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। Kalyan के सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को ‘International Kabaddi Player’ और Indian Rugby Team से जुड़ा बताया गया था। वायरल घटना के बाद उसका Instagram अकाउंट डीएक्टिवेट बताया जा रहा है। #Gurugram #Sia #HitAndRun #KalyanBainsla #RoadRage Gurugram Hit And Run, Sia Biker, Kalyan Bainsla, Golf Course Road, Viral Video, Road Rage
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch