देश भर के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने एक बड़ी पहल की है। उन्होंने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र भेजकर सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी है। अभिजीत दीपके का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बच्चों का मौलिक अधिकार है। इस पत्र के जरिए उन्होंने राज्यों से यह स्पष्ट करने को कहा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर की बदहाली और डिजिटल शिक्षा को लेकर सरकारें क्या नीतियां अपना रही हैं। #EducationReform #AbhijitDipke #GovernmentSchools #IndianEducation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch