देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाने वाला इंदौर आज अपनी बदहाल जल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। भगीरथपुरा इलाके में नलों से पानी नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और दूषित पानी का जहर सप्लाई हुआ, जिसकी वजह से 24 मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती रहे। न्यायिक जांच (Judicial Inquiry) में साफ हो चुका है कि समय रहते शिकायतों और सीवेज लीकेज पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर कागजों और भाषणों से हटकर हकीकत में पाइपलाइन की सुध ले ली जाती, तो शायद आज ये 24 परिवार तबाह होने से बच जाते! #IndoreNews #IndoreWaterTragedy #SmartCityIndore #Bhagirathpura #WaterContamination
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch